जी.एस. फाउंडेशन द्वारा हापुड़ में एक दिव्यांगजन कौशल विकास एवं सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
हापुड़, उत्तर प्रदेश। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से जी.एस. फाउंडेशन ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित “दिव्यांगजन कौशल विकास एवं सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ जूबैदा फार्म हाउस, ब्लॉक धौलाना, जनपद हापुड़ में भव्य रूप से किया गया।
कार्यक्रम में श्री जमाल सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (नई दिल्ली), श्रीमती मुनव्वरी बेगम, सदस्य, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार तथा सुश्री मान्या चतुर्वेदी, क्षेत्रीय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, मेरठ मंडल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की एक महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने जी.एस. फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम बताया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं जी.एस. फाउंडेशन दिव्यांग मोर्चा, हापुड़ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शमशाद अली ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजन युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जी.एस. फाउंडेशन ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुड्डू चौहान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में
शहनवाज सोहेल सैफी, इरफान सैफी, मास्टर आमिर, कादिर चौधरी, दानिश, हकीकत, नौशाद, आरिफ, कासिम एवं इरकान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षाविद, युवा प्रतिनिधि एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए संस्था को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान, प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।








Post A Comment:
0 comments so far,add yours