पुरवा में हुआ सपा कार्यकर्ता सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह
उन्नाव :सपा कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह में पूर्व विधायक उदयराज यादव ने प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने क्षेत्र के विधायक को भी विकास कार्यों के लिए आडे़ हाथों लिया कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया विवरण के अनुसार पुरवा कुशवाहा गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पुरवा प्रथम बार तहसील के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची तो उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वह पहले भी समाजवादी विचारधारा की थी और आज भी है। अंतर इतना है कि अब पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने के लिए ही राजनीति में सक्रिय हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियां जनहित वाली है गरीबों के हित वाली हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार देश व प्रदेशवासियों को को केवल धोखे दे रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केवल छलावा कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर करारे तंज कसे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को जिताकर आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से उदयराज यादव को विधानसभा पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की
उन्होंने पुरवा क्षेत्र की सड़कों व अन्य समस्याओं को देखकर क्षेत्र के वर्तमान विधायक पर गम्भीर आरोप लगाए अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा कि हमारी सरकार में सड़कें कभी जर्जर नहीं रहीं।अगर वर्तमान विधायक केवल पैचवर्क ही करा देते तो आज क्षेत्र की सड़कें चलने लायक होती। वही लगभग एक सैकड़ा पत्रकारों का सम्मान भी किया गया
Post A Comment:
0 comments so far,add yours