भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को मिली नई जिम्मेदारी, डॉ. कामरान बोले—संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता



शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा—अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का करेंगे प्रयास


अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में डॉ. कामरान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. कामरान ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के साथ साथ श्री चौधरी कृष्ण पाल सिंह (लाला प्रधान जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर बताया।


डॉ. कामरान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। अल्पसंख्यक समाज तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ ही लोगों को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत


डॉ. कामरान ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। अलीगढ़ के कर्मठ, ऊर्जावान और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।


उन्होंने कहा, “सेवा ही संकल्प और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ मैं संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।”


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।


डॉ. कामरान

पदाधिकारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, अलीगढ़


“संगठन ही शक्ति है, सेवा ही हमारा संकल्प है।”

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours