राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में महत्वपूर्ण मुलाकात एवं चर्चा
नई दिल्ली, 19 अगस्त 2026।
आज National Commission for Minorities, नई दिल्ली कार्यालय में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती एस. मुनव्वरी बेगम जी से G.S Foundation Organization Trust of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुड्डू चौहान जी एवं प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मेराज कासमी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मदरसों, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मदरसा विद्यार्थियों एवं अल्पसंख्यक समाज के लिए शिक्षा और विकास के अवसरों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर अपने सुझाव रखे। श्रीमती मुनव्वरी बेगम जी ने संबंधित विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के हितों एवं अधिकारों के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही।
डॉ. गुड्डू चौहान जी ने कहा कि G.S Foundation Organization Trust of India शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जरूरतमंद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेगा।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का दायित्व अल्पसंख्यकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की सुरक्षा तथा उनके हितों से जुड़े विषयों पर कार्य करना है।
G.S Foundation Organization Trust of India ने इस महत्वपूर्ण मुलाकात को उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज एवं मदरसा शिक्षा के हित में एक सकारात्मक पहल बताया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours