उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे खड़खड़ी महोत्सव के मुख्य अतिथि





हापुड़। जनपद के बहुप्रतीक्षित खड़खड़ी महोत्सव को इस वर्ष और भी अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। हर वर्ष अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव में इस बार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


महोत्सव के संयोजक एवं राष्ट्रीय कवि विकास विजय त्यागी ने लखनऊ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें खड़खड़ी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनने का औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने महोत्सव में सहभागिता का आश्वासन देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।


खड़खड़ी महोत्सव संचालन समिति के संरक्षक श्री राम किशोर त्यागी ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को पहले से अधिक विराट एवं भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव को  श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज के पावन सानिध्य का भी सौभाग्य प्राप्त होगा, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।


संस्था के अध्यक्ष श्री निखिल त्यागी ने कहा कि गत वर्षों की भाँति इस बार भी खड़खड़ी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक चेतना का महापर्व बनेगा। प्रदेशभर से विशिष्ट अतिथियों, साहित्यकारों, कवियों, समाजसेवियों एवं हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों की सहभागिता इस महोत्सव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।


आयोजन समिति ने जनपद एवं आसपास के सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक महोत्सव में सहभागी बनकर इसकी गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours