पीस पार्टी की मेरठ मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर हुई अहम चर्चा











गुलसनौवर राणा को मंडल उपाध्यक्ष और वसीम सैफी को मंडल सचिव की मिली जिम्मेदारी

हापुड़। पीस पार्टी मेरठ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष डॉ. शाहिद के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय किसान संगठन के प्रदेश महामंत्री गुलसनौवर राणा को पीस पार्टी मेरठ मंडल का उपाध्यक्ष तथा वसीम सैफी को मंडल सचिव नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव हाजी नाजिम साहब, प्रदेश महासचिव निसार कुरैशी, मुबारिक सलमानी, मंडल महासचिव शकील अखबी, जिला अध्यक्ष हापुड़ आरिफ चौधरी, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद असलम सैफी, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, अध्यक्ष कदीम खान, विधानसभा अध्यक्ष धौलाना मोहसिन खान, विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ वकील भाटी, विधानसभा अध्यक्ष गढ़ नजर मोहम्मद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन असलम सैफी ने किया, जबकि अध्यक्षता मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ. शाहिद ने की।

बैठक के अंत में डॉ. अय्यूब साहब के विचारों और पीस पार्टी के मिशन को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours