बुलंदशहर में भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर: भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज जनपद बुलंदशहर में ग्रामीणों एवं संगठन पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी महोदय को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीन मांगें रखी गईं। पहली मांग घरौनी से संबंधित थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पक्के मकान और बस्ती होने के बावजूद घरौनी प्रदान करने के नाम पर लेखपाल द्वारा 3 से 5 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही है, जिस पर रोक लगाने की अपील की गई।
दूसरी समस्या ग्राम पंचायत महावतपुर गढ़ी में राशन वितरण को लेकर उठाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि राशन की दुकान गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर नया वास में स्थित है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संगठन ने राशन वितरण केंद्र को गांव के नजदीक स्थापित करने की मांग की।
तीसरी मांग स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में रखी गई। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग करते हुए इस विषय पर पुनर्विचार करने की अपील की।
ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने “जय जवान, जय किसान” और “भारतीय किसान संगठन जिंदाबाद” के नारे लगाए।
इस अवसर पर सलमान उम्मेद प्रधान, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर (भारतीय किसान संगठन) सहित कई पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours