गीतकार पवन पांडेय की शादी में सजी भोजपुरी सितारों की महफ़िल



भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गीतकार व सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के बेहद करीबी पवन पांडेय कल रात परिणय सूत्र में बंध गए। इस दौरान भोजपुरी सितारों की महफ़िल ने शादी में चार चांद लगा दिए, जो उन्हें नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत के मौके पर बधाई व शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इनमें संजय भूषण पटियाला, विवेक सिंह, अनारा गुप्ता, राकेश मिश्रा, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, नील सिंह, नीलकमल और विकास सिंह वीरप्पन शामिल हैं। सबों ने उन्हें शादी की मुबारकबाद तो दी ही साथ ही उनकी शादी में जमकर मस्ती भी की।


shakib Panwar Metro Live News 9458415131


आपको बता दें कि पवन पांडेय भोजपुरी में कई चार्टबस्टर गाने लिख चुके हैं। उनके लिखे गानों की भोजपुरी म्यूजिक लोवर्स के बीच काफी डिमांड रहती है। उनके गानों में काफी वेरिएंट्स होते हैं, जिससे हर मौसम और हर वर्ग के ऑडिएंस जुड़ जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावे भोजपुरी संस्कार और लोक संगीत वाले अल्बम के लिए भी गाने लिखें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours