उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के मासूम वैज्ञानिकों ने बनाया सस्ता और अच्छा सैनिटाइजर


धौलाना। नन्हें-मुन्ने मासूम बाल वैज्ञानिकों ने बॉयल्ड वाटर, स्प्रिट, डिटॉल और ग्लिसरीन से सस्ता और हम मैड हैंड सैनिटाइजर बना दिया। बच्चा ने अपनी वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड कर दी है । यूट्यूब के  सैकड़ों दर्शकों ने इनकी वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करनी शुरू कर दी है। बच्चों का कहना है कि बाजार में महंगे और ब्लैक होने वाले सैनिटाइजर से बचने के लिए उन्होंने यह नई विधि अपनाई है।

      इस वैज्ञानिक युग में आजकल के बच्चे भी विज्ञान की नई नई खोज और जन सुरक्षा में लगे हुए हैं। जहां एक ओर कोरोना वायरस से विश्व में खलबली मची हुई है। इस वायरस से हजारों लोगों की जान जा चुकी हैं। और लाखों लोग संक्रमित हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस से सुरक्षा और अपनी जान बचाने के लिए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। लॉक डाउन इस के पीरियड में मासूम बच्चों ने भी चार आसान स्टेप्स पर हैंड सैनिटाइजर बनाकर यूट्यूब पर अपना चैनल स्थापित कर दिया है।

https://youtu.be/QadL95tkd5Ihttps://youtu.be/QadL95tkd5I

      मासूम बच्चों ने 'एवरीथिंग क्रिएशन' के नाम से यूट्यूब पर अपने वीडियो अपलोड करनी शुरू कर दी हैं। जिसे सैकड़ों लोगों ने लाइक और सब्सक्राइब किया है।  इस चैनल की अलग पहचान के लिए पृथ्वी का लोगो बना रखा है। यूट्यूब पर डाली गई वीडियो की नन्ही मुन्नी वैज्ञानिक मंतशा राजपूत व शालु कक्षा 8 की छात्राएं हैं। कक्षा 12 के छात्र मोहम्मद दानिश ने चैनल को निर्देशित किया है। इस यूट्यूब चैनल पर घर को सैनिटाइज करने की विधि का दूसरा वीडियो भी अपलोड किया गया है।

       मंतशा चौधरी ने बताया कि हमने हैंड सैनिटाइजर बॉयल्ड वाटर, स्प्रिट, डिटॉल और ग्लिसरीन से बनाया है।  मंतशा का कहना है कि वैज्ञानिक विधि द्वारा बनाया गया यह सैनिटाइजर  सभी प्रकार के कीटाणु और वायरस से हाथों को सुरक्षित रखता है। मोहम्मद दानिश ने बताया कि यह सैनिटाइजर सस्ता और अच्छा है। जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हैंड सैनिटाइजर बनाने की पूरी विधि उनके द्वारा बनाई गई यूट्यूब वीडियो में बताई गई है।

रिपोर्ट: शाकिब पँवार
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours