नए आयाम स्थापित करेगा खड़खड़ी महोत्सव 





हापुड़ :  आनंद रीजेंसी में काव्य साहित्य गौरव संस्थान के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टुबर 2025 दिन रविवार को सांय 4 बजे से आयोजित होने वाले विराट कवि सम्मेलन खड़खड़ी महोत्सव 2025 को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज और मुख्य कवि के रूप में राष्ट्रकवि हरिओम पवार के साथ अन्य कवि भी उपस्थित होंगे। संस्था के संरक्षक राम किशोर त्यागी ने बताया कि 

इस वर्ष यह कार्यक्रम हिंदी गजल एवं हिंदी साहित्य के जन्मदाता दुष्यंत कुमार को समर्पित है उनके नाम पर एक लाख का साहित्य सम्मान राष्ट्रकवि डॉ हरिओम पवार  को दिया जाएगा ।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर 51000 का सम्मान श्री अवनीत सिंह समर्थ जी को दिया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कवि विकास विजय त्यागी ने कहा कि यह कार्यक्रम साहित्य को समर्पित है और यह खड़खड़ी महोत्सव का पांचवा वर्ष है।

प्रेस वार्ता में सम्मिलित आसाराम त्यागी,  चौधरी निखिल त्यागी (आहते वाले),  सुधीर त्यागी भूनी वाले,  ज्ञानेंद्र त्यागी, गुलशन त्यागी, हेमंत त्यागी, देवेश त्यागी, कवि अवनीत समर्थ, कवि मनोज वर्मा, अंकित त्यागी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours