भारतीय किसान संगठन ने लखनऊ राजभवन का किया घेराव 

। 



लखनऊ: संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान संगठन ने लखनऊ राजभवन का घेराव किया। पुलिस व भारतीय किसान संगठन कार्यकर्ता में  टकराव हुआ।

 उसके बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यकर्ताओं शांति बनाने कि अपील के बाद शांतिपूर्वक ज्ञापन दिया।इस मौके पर गौरव यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा तीन कृषि विधेयक सदन में लाए गए और उनको बिना किसी चर्चा के ध्वनि मत से वैश्विक महामारी के बीच जून 2020 में सदन में पारित कर कानूनी रूप दे दिया गया था। जो किसानों के विरुद्ध है।

  जिनका पुरजोर रूप से भारतीय किसान संगठन ने विरोध किया था। लगभग पिछले 210 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर लाखों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर धरनारत है। भारत सरकार किसानों की मांगों को नहीं सुन रही है।

रिपोर्ट शाकिब पँवार 9458415131


भारतीय किसान संगठन मांग करता है कि तीनों कृषि के काले कानून रद्द किए जाएं और एमएसपी को कानूनी रूप दिया जाए। जिससे किसान अपने हितों को सुरक्षित महसूस कर सके इस मौके पर चमन चौहान राष्ट्रीय सचिव, राजेश शुक्ला संगठन मंत्री, नरेश चंद्र मिश्रा, प्रवीण कुमार मिश्रा, नन्हेलाल पाठक, सुषमा देवी, बबली रावत, अनीता गुप्ता, इजराइल खान, देव आनंद वर्मा,सत्य नारायण आदि की संख्या में मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours