गर्भवती होने पर युवती की हत्या, तीन गिरफ्तार



मसूरी। डासना रेलवे ट्रैक पर युवती की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 31 जनवरी की रात्रि में अध्यात्मिक नगर हाल्ट से बरामद युवती के शव पर साक्ष्यों के आधार पर एक नया मोड़ आ गया है। 

 पुलिस का कहना है कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित प्रवेज है। जबकि असलम और हसीन भी आरोपी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक तबस्सुम गर्भवती भी थी। उसे धक्का देकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक तबस्सुम गर्भवती थी। वह शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी। इसलिए आरोपितों ने उसे रास्ते से हटाना मुनासिब समझा। उसकी हत्या करने के इरादे से तबस्सुम को धक्का देकर रेल के आगे ट्रैक पर फेंक दिया। जिस रेल से दुर्घटना हुई उसके रेल चालक ने भी स्टेशन मास्टर को लिखित रूप में अवगत कराते हुए कहा है कि पति पत्नी या वह आदमी जो मौके पर मौजूद था। आपस में झगड़ रहे थे। इसी बीच महिला को रेलवे ट्रैक पर धकेला गया है। इस संबंध में रेल अधीक्षक महरौली, रणजीत कुमार ने लिखित रूप में पुलिस को अवगत कराया है। 

पुलिस को लगभग रात 4 बजे ट्रैक पर शव होने की सूचना दी गई थी। महिला का शव पूर्ण रूप से नग्न तथा क्षत-विक्षत था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में मृतक के कपड़ों की पहचान करते हुए मृतक के स्वजन मोर्चरी पर पहुंचे थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours