ललही छठ ,महिलाओं ने की पूजा



सोनभद्र। मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न अंचलों में रविवार को महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु हेतु ललही छठ की परंपरागत पूजा अर्चना की। इस दौरान निराहार रह कर माताओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु की मंगल कामना के लिए ललही मां की विधिवत पूजा अर्चना किया।

नगर के वार्ड नंबर 16 स्थित अखाड़ा मोहाल में ललही छठ की व्रत रहने वाली महिलाओं ने सामूहिक रूप से परंपरा अनुसार स विधिपूर्वक बेदी बना उस पर कु स स्थापित कर पुष्प, फल, वस्त्र, दही और महुआ चढ़ाकर पूजा अर्चना के साथ पुत्र के दीर्घायु होने की कामना हेतु लग रही मां के गीत संगीत गाने का काम किए। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर व्रती महिलाओं ने ललही छठ की पूजा अर्चना कर परंपरा का निर्वहन किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours