लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने धूमधाम से मनाया 26वां स्थापना दिवस, हुआ संगठन विस्तार 






हापुड़। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 26वां स्थापना दिवस 28 नवंबर 2026 को जनपद हापुड़ में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री आरजू रिजवी जी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन विस्तार पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर जनपद के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनवार कुरैशी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ओर पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours