एनएसयूआई के शामली जिला अध्यक्ष बने शमून उस्मानी



रिपोर्टर सादिक सिद्दीकी कांधला शामली 


कैराना। मंगलवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने अपने सभी पदों पर पदाधिकारियों को नियुक्ति करते हुए उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है इसी क्रम में जनपद शामली में वर्षों से रिक्त जिलाध्यक्ष के पद पर शमून उस्मानी को जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए पूर्ण कर दिया है। National Students Union of India (NSUI) ने शमून उस्मानी को जिलाध्यक्ष शामली एनएसयूआई की कमान देते हुए संगठन को मजबूत करने और छात्र छात्राओं को न्याय दिलाने उनकी समस्याओं का समाधान कराने की जिम्मेदारी सौंपी है एनएसयूआई छात्र नेता शमून उस्मानी को 2017 में लोकसभा अध्यक्ष केराना एनएसयूआई बनाया गया था वह 2017 से 2019 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे और इसी दौरान सोशल मीडिया जनपद शामली के जिला संयोजक भी रहे वर्ष 2019 में शमून उस्मानी को शामली का एनएसयूआई जिला प्रभारी बनाया गया मार्च 2021 में जिला प्रभारी का कार्यकाल पूरा होने के पश्चात अब उनके कार्यों और लगन शीलता और समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर छात्र वर्ग और जनपद की समस्याओं को उठाते हुए देख कल मंगलवार को शामली एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी दौरान शमून उस्मानी कांग्रेस के विभिन्न संगठनों जैसे सेवादल और यूथ कांग्रेस में सोशल मीडिया विभाग में जिला समन्वयक जिला संयोजक लोकसभा संयोजक जैसी जिम्मेदारियां संभाल कर भी काम कर चुके हैं। जिम्मेदारी मिलने के पश्चात शमून उस्मानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एनएसयूआई हाईकमान, प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्तमश त्यागी और मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया है। शमून उस्मानी ने बताया कि जनपद में एनएसयूआई को ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक गांव में और प्रत्येक नगर में मजबूत करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा और कैराना की परिवहन व्यवस्था और जनपद भर में उन सभी समस्याओं को जिन पर अधिकारियों की नजर नहीं जाती या जिन समस्याओं को स्थानीय जनप्रतिनिधि नहीं उठाते उन सभी को उठाकर जन समस्याओं का समाधान किया जाता रहेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours