भारतीय किसान संगठन के द्वारा सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर  ग्राम पाँचली बुजुर्ग में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा , पुलिस ने रोकने का किया प्रयास 













सरूरपुर। (मेरठ)जहां एक और देश में किसानों ने दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली तिरंगा यात्रा निकालने  की घोषणा की गई थी उसी दूसरी तरफ गांवों में भी किसानों का ट्रैक्टर रैली देखने को मिला जिसमें सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग गांव में भारतीय किसान संगठन द्वारा सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर तिरंगा रैली निकालने का आयोजन किया गया।

मंगलवार भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फजर मोहम्मद के नेतृत्व में पांचली बुजुर्ग गांव में सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें थाना सरूरपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तिरंगा यात्रा निकालने के लिए मना किया गया। लेकिन भारतीय किसान संगठन अपनी जिद पर अड़ा रहा कि हम यह रैली देश के राष्ट्र हित में निकाल रहे हैं जो 26 जनवरी जो पूरे देश का राष्ट्रीय पर्व माना जाता है इसमें सबको अधिकार है कि वह तिरंगे का सम्मान करें। बहुत जद्दोजहद होने के बाद सरूरपुर थाना के एसआई सुनील कुमार ने किसान संगठनों से बात की और बाद में उन्होंने किसानों को शांतिपूर्वक तिरंगा रैली निकालने का आदेश दिया। जिसमें जब तक तिरंगा यात्रा निकली तब तक पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा। जिस में मौजूद फजर मोहम्मद भारतीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष भारतीय किसान संगठन के जिला महासचिव नौशाद चौहान, खालिद चौहान, इस्तकार चौहान, गुलबहार प्रधान, शमशेर चौहान, शकील अहमद, रईस प्रधान, बिलाल चौहान, शौकीन नवाब, खैराती प्रधान, फजरे, सतेंदर वर्मा, अरविंद कुमार, भोपाल, धर्मेंद्र ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours