प्राचार्य डायट ने किया बीआरसी मुरादनगर का औचक निरीक्षण

 



गाजियाबाद। बुधवार को डायट प्राचार्य डायट दिनेश सिंह बीआरसी मुरादनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बीआरसी के जर्जर भवन का भी अवलोकन किया। बीआरसी की अत्यंत जर्जर हालत को देखते हुए उनके द्वारा अब तक की कार्यवाही के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी से वार्ता की।उन्होंने इस संबंध में आवश्यक अभिलेख भी देखे। बीआरसी कार्यालय पर स्थित उपकरणों की भी जांच की। सभी उपकरण सुचारू रूप से चलते पाए गए। बीआरसी कर्मियों की उपस्थिति देखी गई। उन्होंने बीआरसी पर कार्यरत कर्मचारियों के कार्य करने के तरीके और उनकी क्षमता संवर्धन के लिए सुझाव दिए। जिन कंप्यूटर ऑपरेटरो को प्रशिक्षण नहीं मिला। उनके 80 घंटे के प्रशिक्षण का भी निर्देश दिया।

            मुरादनगर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भ्रमण ब्लॉक नोडल रेनू चौधरी द्वारा प्राचार्य को कराया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं द्वारा की जाने वाली बाला पेंटिंग की उन्होंने प्रशंसा की।  डायट प्राचार्य ने मुरादनगर के देहदा एनपीआरसी में हो रही संकुल मीटिंग में भी प्रतिभाग किया गया। गीता सिंह व रेणु चौधरी ने ध्यानाकर्षण व प्रेरणा लक्ष्य पर कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण अग्रवाल, एआरपी रेनू चौधरी, नमिता गौतम, अरुण कुमार, संकुल गीता, काजल, निधि, मनोहर और शैलेंद्र, दीपक शुक्ला, नितिन आदि भी उपस्थित रहे।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours