भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ लेवल के अध्यक्षों से भेंट की

  


धौलाना (हापुड़)। भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने अनेकों गांव में जाकर ग्राम स्तर के भाजपा बूथ अध्यक्षों से मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई उमंग देखने को मिली। उमेश राणा ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से औपचारिक भेंट की। ग्राम देहरा में गालंद मंडल उपध्यक्ष ठेकेदार हशमत चौधरी ने अपने आवास पर भाजपा नेताओं का भारी स्वागत किया। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष बूथ लेवल भाजपा कार्यकर्ता शराफत अली, मनमोहन सिंह, हाजी राशिद, शाहिद अली व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले। उन्होंने
 कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर देश सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर व अन्य  कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मंडल उपाध्यक्ष ठेकेदार हशमत चौधरी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ग्राम पिपलैड़ा में बूथ अध्यक्ष डॉक्टर आरिफ व इंतजार आदि से भी मिले। जबकि ग्राम खिचरा में हाजी अबिद, परवेज राणा, हाजी फारूक, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद शाहनवाज से औपचारिक भेंट की। ग्राम देहरा में शराफत अली, मनमोहन सिंह, हाजी राशिद, शाहिद अली व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। भाजपा के जिलाध्यक्ष नंगला उदयरामपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours