डी.एल.सी.एल. के द्वारा क्रिकेट खिलाडियों को सौगात


नई दिल्ली :डी.एल.सी.एल. (दिल्ली लिटल क्रिकेट लीग) के द्वारा आयोजित किए जा रहे समर लीग-2020 एवं दिल्ली चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने वाले उत्कृष्ट खिलाडियों को डी.एल.सी.एल. के द्वारा पूर्ण स्पॉंशरशिप एवं मुफ्त ट्रेनिंग दिया जायेगा। विदित हों कि विंटर लीग - 2019 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अंडर 16 के खिलाडी रुशील पांडेय को डी.एल.सी.एल के द्वारा 50000 नकद एवं एक वर्ष का फुल स्पॉंशरशिप दिया गया है। रूशील ने विंटर लीग - 2019 में पांच मैचों में सर्वाधिक 353 रन व 8 विकेट झटके है। इसके अलावा रोहित भाटिया (अंडर 19 खिलाड़ी) को डी.एल.सी.एल ने बिलकुल मुफ्त में आवास व ट्रेनिंग की सुविधा दी है। समर लीग - 2020 का आयोजन जून 2020 में होगा। इस टूर्नामेंट में U 14 ,16 , एवं U19  उम्र के खिलाडी भाग ले सकेंगे।

डी.एल.सी.एल. के चेयरमैन गणेश दत्त ने आज कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि समर लीग के पहले अंडर 14 दिल्ली चंपियंस ट्रोफी का आयोजन किया जा रहा है। इस चंपियंस ट्रोफी में कुल 16 टीमें भाग लेगी जिसमें दिल्ली से अफ़िलीएटेड क्लब सोनेट क्रिकेट क्लब, एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब, रोहतक रोड जिमखाना, एन॰के॰ खन्ना क्लब, टेलफांकन क्रिकेट क्लब एवं दिल्ली-एनसीआर. के क्रिकेड एकेडमी में से डी.एल.सी.एल. क्रिकेट क्लब, एस बी युथ क्लब, एमआरवी क्रिकेट एकेडमी, ड्रीमचेसर एकेडमी, आर के वी क्रिकेट एकेडमी, एयरलाइनर क्रिकेट एकेडमी, जी यस क्रिकेट एकेडमी, एस पी जी क्रिकेट एकेडमी एवं विद्या जैन क्रिकेट एकेडमी के साथ दिल्ली के अलावा बाहर की टीमें भी भाग ले रही है, जिसमे मुख्य है डी.ए. बी. कानपुर क्रिकेट क्लब एवं गढ़पुरा क्रिकेट क्लब बिहार।

इस टूर्नामेंट में किसी भी क्लब या एकेडमी से किसी भी प्रकार का कोई एंट्री फ़ीस या किसी भी प्रकार कोई फ़ीस नहीं ली जा रहा है। इस टूर्नामेंट में जो खिलाडी प्लेयर ऑफ़ दी सीरीज होंगे उन्हें डी.एल.सी.एल के द्वारा फुल स्पॉंशरशिप दी जाएगी। साथ ही डी.एल.सी.एल. चेयरमैन गणेश दत्त ने यह भी बताया कि जो भी खिलाडी किसी क्लब के माध्यम  से ट्रायल या टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाते है उनके लिए डी.एल.सी.एल. में ओपन ट्रायल का आयोजन किया जाता है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को डी.एल.सी.एल. में आई.पी.एल. पेटर्न पर टूर्नामेंट खलेने का अवसर दिया जाता है जिसमें टॉप 5 खिलाडियों को फुल स्पॉन्सरशिप व सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को 50000 नकद के साथ उन्हें पढ़ाई का खर्चा भी डी.एल.सी.एल. के द्वारा दिया जाता है। टूर्नामेंट के टॉप 15 खिलाड़ियों को मुफ्त में डोमेस्टिक व इंटरनेशनल क्रिकेट टूर का भी अवसर दिया जाता है। दिल्ली चैम्पियंस ट्रॉफी जहा 24 जनवरी से दिल्ली में सुरु होगा वही इसका समापन कुल 31 मैचों के साथ 10 फरवरी 2020 को किया जायेगा।डी.एल.सी.एल. समर लीग 7 जून 2020 से आयोजित किया जायेगा जिसका दिल्ली में ट्रायल 24 जनवरी 2020 को है।

Metro Live News 9458415131
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours